Letra de la canción
Verificadaधागे तोड़ लाओ चाँदनी से नूर के
घूँघट ही बना लो रोशनी से नूर के
ओ, धागे तोड़ लाओ चाँदनी से नूर के
घूँघट ही बना लो रोशनी से नूर के
शर्म आ गई तो आग़ोश में लो
हो, साँसों से उलझी रहें मेरी साँसें
बोल ना हल्के-हल्के, बोल ना हल्के-हल्के
होंठ से हल्के-हल्के, बोल ना हल्के
बोल ना हल्के-हल्के, बोल ना हल्के-हल्के
होंठ से हल्के-हल्के, बोल ना हल्के
आ, नींद का सौदा करें
इक ख़्वाब दें, इक ख़्वाब लें
इक ख़्वाब तो आँखों में है
इक चाँद के तकिए तले
कितने दिनों से ये आसमाँ भी
सोया नहीं है, इसको सुला दें
बोल ना हल्के-हल्के, बोल ना हल्के-हल्के
होंठ से हल्के-हल्के, बोल ना हल्के
बोल ना हल्के-हल्के, बोल ना हल्के-हल्के
होंठ से हल्के-हल्के, बोल ना हल्के
मा पा नि धा गा मा रे सा गा मा रे
पा नि सा धा गा मा धा पा
उम्रें लगी कहते हुए
दो लफ़्ज़ थे, एक बात थी
वो एक दिन सौ साल का
सौ साल की वो रात थी
कैसा लगे जो चुप-चाप दोनों
ओ, पल-पल में पूरी सदियाँ बिता दें, बोल...
बोल ना हल्के-हल्के, बोल ना हल्के-हल्के
होंठ से हल्के-हल्के...
ओ, धागे तोड़ लाओ चाँदनी से नूर के
ओ, घूँघट ही बना लो रोशनी से नूर के
शर्म आ गई तो (आग़ोश में लो)
ओ, साँसों से उलझी रहें मेरी साँसें
बोल ना हल्के-हल्के, बोल ना हल्के-हल्के
होंठ से हल्के-हल्के, बोल ना हल्के
बोल ना (हल्के-हल्के), बोल ना (हल्के-हल्के)
होंठ से हल्के-हल्के, बोल ना हल्के